Wednesday, 20 March 2019

तेरी तस्वीर से कुछ बातें कर लेता हूँ




तेरी तस्वीर से कुछ बातें कर लेता हूँ,
जो कुछ है मेरे दिल में उसे हल्का कर लेता हूँ,

तेरी इक मुस्कराहट की उम्मीद हर पल लगा रखता हूँ,
बस उस एक पल के लिए कई पल जी लेता हूँ,

बहुत कुछ है कहने सुनने को तुमसे,
एक दम अलग हो तुम बाकि सबसे,

दिल तुम्हारे पास आने को करता भी है,
और ना जाने क्यों डरता भी है,

कहना बहुत कुछ है तुमसे,
कभी वक़्त निकल के आओ तो मिलने मुझ से,

शायद तुम्हें कभी पा ना पाउँगा,
पर एक तरफ़ा प्यार तो ज़रूर निभाउंगा,

तुम्हारी खुशी में ही खुश हो लूंगा,
बस उसी में सारी जिंदगी जी लूंगा...