हम हर पल उनसे बात करने को तरसते हैं,
पर क्या करें वो हम से बात अपनी मर्ज़ी से करते हैं,
जूनून हमारा भी कुछ कम नहीं है,
इंतज़ार ना कर पाएं,
क्या इतना भी हम में दम नहीं है,
जवाब देना उनकी मर्ज़ी है,
उनसे पूछना तो हमारी एक अर्ज़ी है,
हम हर पल उनसे बात करने को तरसते हैं,
पर क्या करें वो हम से बात अपनी मर्ज़ी से करते हैं...
